07:32 PM, 29-Aug-2025
देवप्रयाग में गंगा का उफान
भारी बारिश के कारण देवप्रयाग में गंगा नदी उफान पर है। चमोली के देवाल क्षेत्र में अतिवृष्टि की घटना के बाद गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा और खतरे के निशान (463 मीटर) को पार कर गया। सुबह 11 बजे जलस्तर 466.28 मीटर तक पहुंच गया जो खतरे के निशान से साढ़े तीन मीटर ऊपर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से संगम स्थल, भगवान राम की तप स्थली रामकुंड, बेलेश्वेर और फुलाड़ी घाट पूरी तरह से डूब गए हैं। संगम स्थित ओएनएस स्कूल में पानी घुसने के कारण छुट्टी कर दी गई। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने से पूरे तीर्थनगरी में हड़कंप मचा हुआ है।
06:20 PM, 29-Aug-2025
अतिवृष्टि के कारण 8 लापता, 3 की मौत
पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले के पूर्वी बांगर क्षेत्र में भूस्खलन के कारण छेनागाड़ का पड़ाव पूरी तरह तबाह हो गया है। तड़के हुई मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी से आए मलबे के सैलाब में 15 से अधिक दुकानें और मकान बह गए। जिससे 8 लोग लापता हो गए हैं, जिनमें चार नेपाली मजदूर और एक वनकर्मी शामिल हैं। इस घटना में सड़क और पैदल मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
05:16 PM, 29-Aug-2025
नंदानगर में भू धंसाव, मकान व जमीन पर आई दरार
लगातर हो रही बारिश से नंदानगर बाजार में भू धंसाव शुरू हो गया है। यहां मुख्य बाजार लक्ष्मी मार्केट के ऊपर जमीन और मकान पर दरार आ गई है। जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों और दुकानदारों में दहशत फैल गई है।
04:43 PM, 29-Aug-2025
रुद्रप्रयाग में आठ लोग लापता
भारी बारिश और अतिवृष्टि से बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर का मुख्य पड़ाव छेनागाड़ भारी भूस्खलन के सैलाब में तबाह हो गया। यहां, पलभर में 15 से अधिक दुकानें व मकान चंदन नदी में बह गए, जिससे यहां रुके 8 लोग भी लापता हैं।
04:05 PM, 29-Aug-2025
ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा के पार
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से एक मीटर ऊपर बह रही है। गंगा किनारे घाटों पर एसडीआरएफ और जल पुलिस तैनात है। लोगों को गंगा किनारे घाटों पर जाने से रोका जा रहा।
03:02 PM, 29-Aug-2025
लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील
02:42 PM, 29-Aug-2025
गंगा घाटों को खाली कराया गया
02:11 PM, 29-Aug-2025
चमोली में महिला ने रास्ते में ही दिया बच्चे को जन्म
चमोली में एक गर्भवती ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया। नारायणबगड़ ब्लॉक के अंतर्गत सिलोडी गांव की कविता देवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे को जन्म दे दिया। सड़कें बंद होने से अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही थी। इतने में महिला को प्रसव पीड़ा हो गई। जच्चा बच्चा स्वस्थ है। देर बाद डंडी कंडी में महिला को नजदीकीअस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण बगड़ पहुंचाया गया
01:42 PM, 29-Aug-2025
बरसाती गदेरे के उफान पर, आवाजाही हुई मुश्किल
01:08 PM, 29-Aug-2025
चमोली में एक शव बरामद, रुद्रप्रयाग में भी एक महिला की मौत
चमोली जिले के कर्णप्रयाग देवाल के मोपाटा में मलबे में दबे शव को निकाला गया। रुद्रप्रायग जिले में भी बादल फटने से एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।
