{“_id”:”68b1d8f748ad7953ce0fdead”,”slug”:”roorkee-crime-dispute-between-two-parties-over-demanding-accounts-of-madrasa-and-fight-2025-08-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Roorkee: मदरसे का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षाें में हुआ विवाद, खूब चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:18 PM IST
आरोप है कि नमाज के बाद एक पक्ष ने हाजी इनाम पर लाठी डंडों से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोटें आई हैं।
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
रुड़की के बुग्गावाला में मदरसे का हिसाब मांगने को लेकर दो पक्षों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
क्षेत्र के बंदरजूड गांव मे मजहर उल उलूम एक मदरसा है। आरोप है कि गांव के प्रधानपति पक्ष की ओर से कुछ वर्षों से यहां कब्जा किया हुआ है। गांव वाले पिछले कुछ महीनों से हिसाब किताब की मांग कर रहे थे लेकिन हिसाब नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज थे। शुक्रवार को सुबह से ही गांव में तनाव होने से प्रधान पक्ष के दर्जनों लोगों ने शाम सात बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने गए।
आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हाजी इनाम पर लाठी डंडों से वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोटें आई हैं। इस दौराना दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। आसपास के लोगों ने बमुश्किल बीचबचाव कराया है।