{“_id”:”68b2ae350d5aee20ff0971ce”,”slug”:”ukpsc-released-the-recruitment-result-uttarakhand-news-in-hindi-2025-08-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परिणाम किया जारी, 12 जनवरी को हुई थी परीक्षा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : iStock
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दरोगा भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने पुलिस उप निरीक्षक, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक पुरुष भर्ती की ये परीक्षा 12 जनवरी को कराई थी, जिसका प्रोविजनल रिजल्ट 14 मई को जारी किया गया था। इसमें चुने गए अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कराया गया।
ये भी पढ़ें…Uttarakhand: भूस्खलन…जीएसआई राज्य में लगाएगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, संवेदनशील चार जिलों में लगाने की योजना
अब आयोग ने अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। दरोगा के पदों के लिए हुई परीक्षा में अब्दुल कादिर ने टॉप किया। एसआई अभिसूचना के पदों के लिए नवीन चंद्र जोशी ने टॉप किया। गुल्मनायक के पदों के लिए हुई परीक्षा में विजय भट्ट टॉपर रहे। पुलिस दरोगा की कटऑफ सर्वाधिक 205.66 अंक रही।
