{“_id”:”68b3de20d27b8cdefc01afb8″,”slug”:”dehradun-cyber-fraud-worth-crores-exposed-money-taken-by-luring-people-huge-profits-on-pretext-of-investment-2025-08-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Dehradun: लाखों की साइबर ठगी का खुलासा, निवेश के बहाने मोटा लाभ कमाने का लालच देकर हड़पी रकम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
विस्तार
उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पीड़ित को निवेश करवाकर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की थी। साइबर धोखाधड़ी के लिये फर्जी एनजी ट्रेडर्स नाम की कंपनी बनाकरफर्जी बैंक खाते खुलवाए और कंपनी के नाम पर ही कई सीयूजी नंबरों का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों का विदेशों में बैठे साइबर अपराधियों से संपर्क में होना और देश भर के विभिन्न बैंकों में 18 से 20 करंट बैंक खातों का होना भी प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने नितिन गौर(34) पुत्र शीतल प्रसाद गौर निवासी-मकान नम्बर-26, गली नम्बर-8, सदरपुर, सैक्टर-45 नोएडा और निक्कू बाबू(29) पुत्र कैलाश बाबू निवासी-मकान नम्बर-465, गली नम्बर-15, सदरपुर सैक्टर-45 नोएडा को गिरफ्तार किया है।
