Uttarakhand School Holiday: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में आज (30 अगस्त) सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
